February 19, 2026

मधेपुरा में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

बिहार। मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर में देर रात 45 वर्षीय हरकिशोर यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। इसके बाद इलाज के दौरान मधेपुरा जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हरकिशोर यादव अपने घर के बरामदा पर सो रहे थे। रात के करीब 12:00 बजे अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। परिवार के लोग जब तक कुछ समझे अपराधी फरार हो गए।

आनन-फानन में परिवार के लोग उसे उठाकर मुरलीगंज पीएससी लाए। यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। यहां रात में डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके शरीर से गोली तो निकाल दी। लेकिन सुबह उनकी मौत हो गई। गोली उसके पीठ में लगी थी जो सीने में फंस गई थी। वहीं, मौत के बाद हर किशोर के परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और किशोर के घर पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल परिजन हत्या के कारणों के बारे में कुछ भी नहीं बोल पा रहे हैं।

You may have missed