गया में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
गया। गयाजी में बुधवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। बुलेट कंधे में लगी है। हालत गंभीर बनी हुई है। मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में इलाज चल रहा है। अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना आमस थाना क्षेत्र के जीटी रोड की है। घायल की पहचान शमशेर गांव निवासी अरविंद प्रजापतके तौर पर हुई है। देर रात 10 बजे के करीब बाइक से घर लौट रहे हैं। गांव से थोड़ी दूर पहले बाइक सवार 2 अपराधियों ने ओवर टेक करके गोली मार दी। बुलेट लगते ही जमीन पर गिर पड़े। खुद को संभालते हुए लहुलुहान हालत में गांव पहुंचे। परिजन आनन-फानन में निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर नहीं मिलने पर मगध मेडिकल कॉलेज लेकर गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग इसे सुनियोजित हमला मान रहे हैं। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि हमला आपसी रंजिश में हुआ या लूट के इरादे से। हर पहलू से छानबीन की जी रही है।


