February 21, 2026

मुंगेर में अपराधियों ने पूर्व मुखिया को मारी गोली, हालत गंभीर

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए पूर्व मुखिया अवधेश सिंह (50) को गोली मार दी। रविवार की देर रात शख्स अपने घर के पास टहल रहे थे तभी बाइक पर आए कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सीने में जबकि दूसरी दाहिने कंधे में लगी है। पूर्व मुखिया की कंडीशन काफी सीरियस है। फिलहाल उनको इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वारदात हेमजापुर थाना अंतर्गत बाहा चौकी की है। वहीं शख्स के सिर पर जख्म के निशान भी हैं। उसे देखते हुए आशंका जताई जा रही कि तीसरी गोली भी सिर को छूते हुए निकल गई है। अवधेश सिंह के परिजनों ने उनको इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। उधर सूचना मिलते ही रात को कोतवाली थाना की पुलिस फर्द बयान के लिए अस्पताल पहुंची, लेकिन बेहोशी की हालत में रहने के कारण अवधेश सिंह का बयान पुलिस नहीं ले पाई। परिजनों ने किसी से दुश्मनी की आशंका से इनकार किया है। घटना के बाद घायल की जांच करने पहुंचे सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि एक 50 वर्षी पूर्व मुखिया को गोली लगी है। घटना के कारण का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

You may have missed