December 17, 2025

भोजपुर में अपराधियों ने पूर्व मुखिया को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

भोजपुर, बिहार। भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव में रविवार की देर रात पूर्व के विवाद को लेकर पूर्व मुखिया के घर पर फायरिंग कर दी गई। इसमें फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से पूर्व मुखिया पति जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार, जख्मी अधेड़ चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव निवासी 50 वर्षीय पुत्र व कोयल पंचायत कि पूर्व मुखिया तिलझारो देवी के पति दिनेश्वर सिंह है। इधर, दिनेश्वर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी तिलझारो देवी कोयल पंचायत से वर्ष 2011 में चुनाव जीती थी। आरोपी युवक की शादी बेलाउर छपरा गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। इसको लेकर दोनों पार्टी द्वारा केस किया गया था। इसमें वह पूर्व में जेल भी गया था।

उसी विवाद को लेकर वह कहता था कि मुखिया ने ही मुझे जेल भेजवाया था। इसी समय से विवाद चला आ रहा है। रविवार की देर रात जब वह घर में सोए थे। तभी 15 की संख्या में हथियारबंद लोग उनके घर पर आ पहुंचे और ताबड़तोड फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर जब वह घर से बाहर निकले तो उन्होंने उन पर भी फायरिंग कर दी। इसमें फायरिंग के दौरान छर्रा लगने से वह जख्मी हो गए। वहीं दूसरी ओर जख्मी पूर्व मुखिया पति दिनेश्वर सिंह ने गांव के ही बावन सिंह सहित अन्य व्यक्ति पर कई राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

You may have missed