गया में अपराधियों पेट्रोल पंप के कर्मियों को मारी गोली, जानिए पूरा मामला
गया, बिहार। गया शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित डोभी प्रखंड क्षेत्र स्थित कल्याणी पेट्रोल को लूटने आए बाइक सवार अपराधियों ने खुद को घिरता देख दो कर्मचारियों को गोली मार कर फरार हो गए। घायल दोनों कर्मियों को असप्ताल में भर्ती कराया गया है। दो में से एक की टांग में गोली लगी है तो दूसरे को छर्रा लगा है। दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं डोभी थाने की पुलिस अपराधी को ढूंढने में जुटी है लेकिन घटना के आधा घंटा बीत जाने के बाद भी अपराधियों का सुराग उन्हें नहीं मिल सका है। डोभी थाना क्षेत्र के पीपरघटी स्थित कल्याण पेट्रोल पंप के घायल कर्मियों को बताया कि पल्सर मोटरसाइकिल से दो अपराधी पेट्रोल पंप पर आए और उन्होंने पहले पेट्रोल भरवाया।

जब नोजल मैन द्वारा पेट्रोल भरे जाने का पैसा मांगा गया तो वह उसके बैग को छीनने लगे। खुद के साथ ऐसा होता देख नोजल मैन मदन सकते में पड़ गया पर वह अपने बैग को पूरी ताकत के साथ पकड़ कर जमीन पर बैठ गया और शोर मचाने लगा। शोर सुन कर अन्य कर्मी दौड़े तो अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और मदन को गोली मार दी। यह देखते ही अन्य कर्मियों ने अपराधियों के ऊपर ईंट पत्थर बरसाने लगे। ईंट पत्थर बरसा रहे अजय यादव ने बताया कि उसकी एक ईंट एक अपराधी को लगी तो वह गिर गया लेकिन हम लोग गोली चलाए जाने से डर गए और थोड़ा पीछे हटे तो वे अपराधी मौके से तेजी से शेरघाटी की ओर भाग निकले। इसके बाद घटना की जानकारी डोभी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पहुंची और छानबीन में जुट गई। हालांकि पुलिस को अब तक किसी प्रकार की कोई सफलता नहीं मिली है।

