August 22, 2025

दरभंगा में बेखौफ अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 3 लाख रुपये लुटे, गोली मारकर हुए फरार

दरभंगा। बिहार के दरभंगा में बेखौफ अपराधियों ने मोरे थाना क्षेत्र में एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर 3 लाख की लूट की हैं। बताया जा रहा हैं की बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक एहसान राजा को गोली मारी, जिसके बाद गोली बाएं हाथ के आर पार हो गई है, जिससे हड्डी टूट गई। गंभीर हालत में उसे डीएमसीएच ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वही, बताया जा रहा हैं की सीएसपी संचालक मोरे थाना के अंतर्गत सराय रतनपुरा के रहने वाले हैं। एहसान राजा बैंक से घर लौट रहे थे। वही, रास्ते में सुनसान सा जंगल है वही पर तीन आदमी बाइक पर आए और गोली मारकर फरार हो गये। गोली उनके बाएं हाथ में लगी। पीड़ित को डीएमसीएच ईलाज के लिए भर्ती कराया गया, जंहा इलाज चल रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सुचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं, सीएसपी संचालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।

You may have missed