February 22, 2026

मुजफ्फरपुर में पेट्रोल पंप से अपराधियों आठ हजार रुपए लूटे, मैनेजर ने हथियार छीनकर की फायरिंग तो सभी भागे

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के एक पेट्रोल पंप पर बेलगाम अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बाइक सवार अपराधी हथियार से लैस थे। वहीं, पंप मैनेजर ने अपराधी से हथियार छीन लिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। मामला जिले के सरैया थाना क्षेत्र का है। सोमवार रात जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बतरौलिया रघुनाथपुर स्थित आम्रपाली सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन अपराधी पहुंचे। जिसमें से दो के पास हथियार था। सबसे पहले पंप के नोजल मैन के बाग में रखे करीब आठ हजार रुपए लूट लिए। उसके बाद कैश काउंटर पर पहुंचा। कॉन्टर पर बैठे मैनेजर से पैसा निकालने के लिए बोला। दोनों के बीच बकझक शुरू हो गई। इसी बीच पम्प मैनेजर में अपराधी के हाथ से हथियार छीन लिया। मामले हाथ से निकलता देख अपराधी वहां से भागने लगे। इस दौरान मैनेजर ने अपराधियों पर उसी से छीने हथियार से फायरिंग कर दी। लेकिन किसी को गोली नहीं लगी। तीनों अपराधी बाइक पर सवार होकर सरैया की तरफ फरार हो गए। पंप पर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। आनन फानन में एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन, सरैया थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन में जुट गए। पंप के मैनेजर मैनेजर ने बताया कि अपराधी आया और हथियार निकाला। हथियार खिड़की से अंदर घुसा दिया। हमसे पैसा देने के लिए बोला। हम दोनों में बकझक होने लगा। इसी बीच उसके हाथ से हम हथियार छीन लिए। नाल उसी के तरफ घुमा दिए। उसके बाद वो हथियार छोड़कर भागने लगा। कुल टीम अपराधी आया हुआ था। जिसमें दो अपराधी के पास हथियार था। एक अपराधी गाड़ी पर बैठा हुआ था। एक नोजल पर गया और एक अपराधी मेरे पास आया। पूरे मामले पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। मौके से हथियार बरामद किया गया है। सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may have missed