September 13, 2025

पटना में अपराधी बेखौफ : बर्थडे पार्टी से लौट रहे किशोर को बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

पटना। बिहार अपराधिक घटना चरम पर है। आए दिन अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है। हालांकि, पुलिस अपराधिक घटना पर लगाम लगने में प्रायसरत है। इसी कड़ी में बीते रात खगौल थाना क्षेत्र में एक किशोर को बदमाशों ने 5 गोली मार दी। वही किशोर इस घटना में घायल हो गया। वही साथ में मौजूद उसके मित्र ने घायल किशोर को सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद जख्मी किशोर के परिजनों को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है की किशोर अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी से लौट रहा था और तभी यह घटना हुई। फिलहाल, पुलिस घायल किशोर के दो मित्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही जख्मी किशोर की पहचान दानापुर थाना क्षेत्र के ताराचक निवासी 17 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में की गई। वही मनीष के मामा भानु यादव ने बताया कि मनीष के दोस्त धन्नू ने उसे अपने जन्मदिन की पार्टी के लिए बुलाया था।

इसके बाद मनीष अपने दोस्त अंकित के साथ खगौल रोड स्थित DAV स्कूल के पास एक होटल में धन्नू के बर्थडे पार्टी में गया था। वही पार्टी कर देर रात अंकित और मनीष बाइक से घर लौट रहे थे। उसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने ताबातोड़ गोलियां चला दी। इसमें 5 गोली मनीष को लगी। वही इसके बाद बदमाशों ने साथ रहे अंकित पर भी गोलियां चलाई। लेकिन वह बाल-बाल बच गया। वही इसके बाद किसी तरह अंकित जख्मी मनीष को सगुना मोड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। अपराधियों ने मनीष को 3 गोली पैर में, एक गोली पेट में तो वहीं एक गोली पीठ में मारी है। डॉक्टर के अनुसार, गोली निकाल दी गई है लेकिन अभी मनीष की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पाकर अस्पताल में पहुंची खगौल पुलिस परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ में जुट गई है। वहीं, खगौल पुलिस धन्नू और सांतनु नाम के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

You may have missed