February 16, 2026

पटना में अपराधी बेखौफ : दिनदहाड़े बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, बेटे का दावा- लूट के इरादे से की गई हत्या

पटना। बिहार में अपराधिक घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे है। इसी कड़ी में आज रोहतास के ठेकेदार की पटना के खुसरूपुर बख्तियारपुर फोरलेन पर को गोलियों से भून डाला। वही इस हादसे में घटनास्थल पर ही ठेकेदार की मौत हो गई। वही इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने इस बात की जानकारी खुसरूपुर थाने को दी। खुसरूपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के NMCH भेज दी है। वही पटना पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वही इस हत्या की पुष्टि करते हुए खुसरूपुर थाना प्रभारी चंद्रभानु ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के CCTV कैमरा को भी खंगालने में जुट गई है। बताया जा रहा है की रोहतास निवासी ठेकेदार पटना किस काम से आया था और किस के बुलावे पर आये थे, इसकी भी छानबीन की जा रही है। वही इस घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।
ट्रेन से पटना पहुंचे था ठेकेदार
बता दे की रोहतास के ठेकेदार मृतक मनमंथ कुमार ट्रेन से पटना खुसरूपुर पहुंचे थे। वही इसी क्रम में वह फोरलेन से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून डाला। वही खुसरूपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान उनके पॉकेट में मिले कुछ कागजात से हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि ठेकेदार मनमंथ कुमार 24 तारीख को अपने घर से निकले थे। वह पटना किस से मिलने आए थे, इस बात की जानकारी भी परिजनों को नहीं है। मृतक के बेटे अभिषेक कुमार ने बताया कि पिता के शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि लूट पाट के बाद उनकी हत्या कर दी गई है। अभिषेक ने बताया कि पिता के गले का सोने का चेन और उनका पर्स भी गायब है।

You may have missed