पटना में झारखंड पुलिस के जवान पर अपराधियों का हमला, धारदार हथियार से किया घायल

पटना। राजधानी पटना में पुलिस के इक़बाल पर एक बार फिर से बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। एक बार फिर से पुलिस के जवान को ही बेखौफ अपराधियों ने निशाना बनाया है। धारदार हथियार से किए गए हमले में झारखंड पुलिस का एक जवान बुरी तरह जख्मी हो गया है। यह घटना पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में हुई। झारखंड पुलिस के जवान विष्णु प्रसाद दिल्ली से पटना आए थे। कहा जा रहा है कि बस स्टैंड जाने के लिए वे ऑटो में सवार हुए। इस दौरान तीन की संख्या में पहले से मौजूद रहे लुटेरों ने ऑटो में बैठे जवान को लुटने की कोशिश की। लूटपाट के क्रम में लुटेरों ने धारदार हथियार से पुलिस के जवान पर हमला कर दिया। पुलिस जवान को धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। कंकड़बाग थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बद थाना की पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

You may have missed