पटना में अपराधी बेलगाम : BCA कार्यालय में जा मनचले युवकों ने की गुंडागर्दी, बदमाशों ने GM सुनील पर फेंका इंक
पटना। राजधानी पटना में अपराधियों का नया कारनामा देखने को मिला है। जहां, आज सत्ता संरक्षित गुंडों ने BCA कार्यालय में जमकर उत्पात मचाया। इतना ही नहीं, हंगामा कर रहे अपराधियों ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के GM सुनील कुमार सिंह के चेहरे पर स्याही फेंक दिया। वही इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वही उत्पातियों ने पूरी घटना को सोशल मीडिया पर लाईव भी किया है। बताया जा रहा है कि उपद्रवी RJD समर्थित थे। वहीं घटना के बाद प्रतिक्रिया भी आई है। वही इस घटना को लेकर पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन तदर्थ समिति के सदस्य ने इस पर गहरी नाराजगी दर्ज की है। साथ ही घटना की घोर निंदा किया है। वही लाईव वीडियो में दिख रहा कि कई लड़के BCA के दफ्तर में घुस रहे हैं। पहले उन लोगों ने नारेबाजी की, फिर कार्यालय में बैठे सुनील कुमार सिंह के चेहरे पर स्याही फेंक दिया। बता दें कि, सुनील कुमार सिंह बिहार के जाने माने क्रिकेटर रहे हैं। सुनील कुमार सिंह पिछले 20 सालों से लगातार पुरुष और महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करते आ रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम का बड़ा नाम ईशान-किशन और कई बड़े खिलाड़ी इनके द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल चुके हैं। वही इस शर्मनाक घटना को लेकर पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन तदर्थ समिति के सदस्य रहबर आबदीन ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है। लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से आप विरोध करें। अलोकतांत्रिक तरीके से विरोध और हंगामा को कहीं से जायज नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सुनील कुमार सिंह बिहार के जाने-माने क्रिकेटर रहे हैं। उनके साथ BCA दफ्तर में इस तरह का अलोकतांत्रित कार्य जिन लोगों ने भी किया है, वह काफी दुःखद है। इसकी घोर निंदा होनी चाहिए।


