February 11, 2026

देश और बिहार में महिलाओं पर हो रहे अपराध के आंकड़ें भयावह : अमिता भूषण

  • सच्चाई आपके द्वार पुस्तिका का विमोचन और महिला कांग्रेस के झंडे के नए प्रतीक का किया गया अनावरण

पटना। बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को सदाकत आश्रम में प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों पर वृहत मंथन के साथ-साथ सच्चाई आपके द्वार पुस्तिका का विमोचन और महिला कांग्रेस के झंडे के नए प्रतीक का अनावरण प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, अमिता भूषण और जया मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।।
अमिता भूषण ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश और बिहार में महिलाओं पर हो रहे अपराध के आंकड़ें भयावह हैं। इस सच्चाई को आम लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम महिला कांग्रेसियों की सिर्फ राजनीतिक नहीं सामाजिक जिम्मेदारी भी है। इस पुस्तिका में महिला अपराध के आंकड़ों के साथ-साथ राष्ट्रीय संपत्ति के बंदरबांट में शामिल सरकार की काली सच्चाई को तथ्यात्मक तरीके से बताया गया है। कहा कि महिला कांग्रेस की सिपाही इन तथ्यों की सच्चाई के साथ एक-एक लोग तक पहुंचेंगे और सरकार की पोल खोलेंगे।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहनने महिलाओं को संबोधित करते कहा कि आज देश जिस दौर से गुजर रहा है उसमें कांग्रेस देश के भविष्य की आस है। कांग्रेस के अनुषांगिक के तौर पर महिला कांग्रेस की महती जिम्मेदारी है, जिसका निर्वहन महिला कांग्रेस बखूबी कर रही है। महिलाओं पर इस सरकार के दौरान अपराध और मंहगाई दोनों की दोहरी मार है इसलिए महिलाओं को ज्यादा मुखर होना होगा।
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता जया मिश्रा, आनंद माधव, फरहत जहां, मोनी पासवान, सुनीता साक्षी, डॉ. अनिता, रूबी शर्मा, रेणु देवी, किरण सिंह, संजू पांडे, शाहजहां खातून सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रही।

You may have missed