परिवारवाद और तुष्टीकरण के नीव पर बनी घमंडियां गठबंधन को चुनाव में देश की जनता नकार देगी : विजय सिन्हा

पटना। मुंबई में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने गठबंधन पर हमला बोला और कहा है कि ‘सारे जुगनू आज एक जगह हो रहे हैं सूरज को हटाने के लिए’ जो कहीं से भी होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन तुष्टिकरण, वंशवाद और भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। देश की जनता यह जानती है। उन्होंने ये भी कहा कि मुंबई माया नगरी है और मुंबई में जिस तरह से यह लोग बैठक कर रहे हैं निश्चित तौर पर यह कुछ भी कर लें। देश की जनता इनको इग्नोर करेगी। विजय सिन्हा ने कहा कि यह एक घमंडियां गठबंधन है और यही कारण है कि इनके बैठक के बाद नेताओं का जो बयान आता है, उसमें घमंड साफ दिखता है। जनता ऐसे घमंडिया गठबंधन का कभी भी साथ देने का काम नहीं करेगी। बिहार के नेता यह कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी को पूरे देश में उखाड़ फेंकेंगे, लेकिन उन्हें पता नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश की सबसे बड़ी पार्टी है और देश की जनता सबसे ज्यादा वोट अगर किसी को देती है तो बाजेपी को ही देती है।

 

You may have missed