पटना में एक बार फिर होगी नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल, सड़कों पर लगेगा कूड़े का ढेर

पटना। एक बार फिर पटना में कचरे का अंबार लगने वाला है, क्योंकि नगर निगम के सफाईकर्मी हड़ताल पर जाने वाले हैं। नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने कहा कि 5 महीने पहले हुई हड़ताल को त्रिपक्षीय समझौता के बाद स्थगित की गई थी। इसमें दैनिक मजदूरों का स्थाई करण, रविवार को छुट्टी पास करना, समान काम के लिए समान वेतन, सहित अन्य मांगों को पूरा करने की बात कही गई थी। लेकिन अभी तक इनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में निगम कर्मी हड़ताल के मूड में हैं। फरवरी में मांगें पूरी नहीं होने पर मार्च में हड़ताल का ऐलान किया जाएगा। जितेंद्र कुमार ने कहा कि महापौर और नगर आयुक्त की वादाखिलाफी से निगम कर्मियों में आक्रोश है। एजेंसी के माध्यम से काम करने वाले कर्मियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। कर्मियों से 30 दिन काम लिया जाता है, लेकिन वेतन 26 दिन का मिलता है। रविवार का वेतन नहीं मिलता है। अगर 26 दिन का ही वेतन देना है तो 26 दिन ही काम लेना चाहिए। निगम के अधिकारी नहीं सुनेंगे तो मार्च में हड़ताल की तारीख घोषित करेंगे।
सितंबर में 14 दिन चली थी हड़ताल
21 सितंबर 2023 से लेकर 4 अक्टूबर 2023 तक पटना नगर निगम के सफाई कर्मी हड़ताल पर थे। 14 दिनों तक चले इस हड़ताल में सड़क पर कचरा फैला गया था। दुर्गन्ध के चलते सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया था। बारिश होने से शहर के गली-मोहल्ले और मुख्य सड़कों पर कूड़ा-कचरा बजबजाने लगा था। मेयर और नगर आयुक्त के साथ निगम के कर्मचारियों को 5 घंटे तक मीटिंग चली थी, जिसके बाद निष्कर्ष निकालकर हड़ताल को समाप्त करवाया गया था।

About Post Author

You may have missed