बिहार के ड्रीम प्रोजेक्ट गांधी सेतु का निर्माण कार्य हुआ तेज़, जानिए कब तक लोगों के लिए शुरू होगा यह पुल
पटना। बिहार का लाइफलाइन कहे जाने वाले गाँधी सेतु जो कभी अपनी अंतिम सासे गीन रहा था, उसे अब एक नया जीवन दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इसके एक लेन को भी खोल दिया गया है और इसपर फर्राटा गाड़ियां भी दौर रही है। वही बता दे कि जल्द ही गाँधी सेतु को पूरी तरह से आम लोगो के लिए खोल दिया जाएगा। बताया इसका काम अब बहुत ही तेज़ी से किया जा रहा है। इसके साथ साथ गाँधी सेतु का एक और लेन का काम बहुत ही तेज़ी से किया जा रहा है।

जानिए लोगों के जब तक खोला जाएगा गाँधी सेतु
जानकारी के अनुसार, गाँधी सेतु के 13 पिलरों पर स्टील इरेक्शन का काम पूरा हो गया है जहाँ पर नमें पिलर संख्या पांच से 9, 31 से 38 और 44 से 46 तक शामिल हैं। इसके साथ साथ बाकी अन्य पिलरों पर स्टील ट्रश इरेक्शन का काम चल रहा है। इसके साथ साथ ही इसके एक लेन का स्टील ट्रश इरेक्शन के बाद डेक स्लैब को ढालने का काम भी पूरा हो चुका है यदि इसी गति से निर्माण कार्य जारी रहा तो इसे जून 2022 की घोषित तिथि से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद इस पल को पूरी तरह से आम लोगो के लिए खोल दिया जाएगा।

