PATNA : हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में रविवार को सदाकत आश्रम में अहम बैठक

पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा कल 18 जून को अपराहन 2.00 बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के बात अहम बैठक का आयोजन किया गया है। वही इस बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह करेंगे। यह कार्यक्रम भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को लेकर राज्य से बूथ स्तर तक संचालित की जाएगी। जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्तागण पंचायतों से लेकर प्रखंड और बूथ से लेकर जिला एवं राज्यस्तर पर पदयात्रा करेंगे। वही इस कार्यक्रम के बात बताते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ, विधानमंडल में दल के नेता अजीत शर्मा,  विधान परिषद में दल के नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंत्री,  विधायक, विधानपार्षद,  पूर्व विधायक,  मोर्चा संगठन के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

About Post Author

You may have missed