कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा का RJD पर हमला, बोले- हम बड़ी पार्टी है भीखमंगे नहीं

पटना। दिल्ली में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष आज गुरुवार को बैठक करेंगे। यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि अब तक अधिकृत तौर पर कांग्रेस और RJD ने 24 सीटों पर होने वाले MLC चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस के नेता भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मदन मोहन झा से बात की। उन्होंने कहा कि मैं पटना में हूं और विधायक दल के नेता अजीत शर्मा भागलपुर में। उन्होंने कहा कि अब हम RJD के साथ बैठक क्या करेंगे।

दिल्ली में आज लालू-तेजस्वी करेंगे कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक, मदन मोहन झा और अजीत शर्मा नहीं होंगे शामिल

हम देश की बड़ी पार्टी हैं। हम भीखमंगे नहीं हैं जो उनसे सीट मांगने जाएंगे। हम बैठ कर बात करते हैं सम्मान के साथ। उन्होंने कहा कि जब हमारा गठबंधन टूट गया तो अब हम उनसे क्या बात करेंगे। जानकारी है कि कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। बैठक में 24 सीटों पर क्या फैसला होता है इसका इंतजार कांग्रेस और RJD दोनों तरफ के नेताओं को है।

You may have missed