February 22, 2026

PATNA : पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्यवृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का पेट्रोल पंपों के सामने प्रदर्शन

फुलवारी शरीफ। शुक्रवार को फुलवारी शरीफ, संपतचक, रामकृष्णा नगर समेत आसपास के पेट्रोल पंपों के सामने केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही लगातर मूल्यवृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, फुलवारी शरीफ के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी कार्यक्रम के तहत विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू व लॉकडाउन की वजह से देश एवं प्रदेश की जनता का व्यापार-व्यवसाय ठप हो जाने, आर्थिक रूप से पिछड़ जाने के बावजूद केंद्र व राज्य सरकार पेट्रोल व डीजल कीमतों को बढ़ाकर मुनाफा कमाने में लगी है।
प्रखंड अध्यक्ष मो. शहाब, शकीलउर रहमान , राजीव कुमार, मो. इदरीश सहित दर्जन भर नेता पेट्रोल-डीजल में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ फुलवारी शरीफ स्थित पेट्रोल पंप पर राहुुल गांधी के निर्देशानुसार सांकेतिक प्रदर्शन में शामिल रहे।

You may have missed