PATNA : जय भारत सत्याग्रह को कांग्रेस ने बनाया कंट्रोल रूम, ब्रजेश पांडेय बने चेयरमैन
- कांग्रेस के जय भारत सत्याग्रह को लेकर बनी 7 सदस्यीय कंट्रोल रूम कमिटी
पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने ‘जय भारत सत्याग्रह’ को लेकर प्रदेश कार्यालय में दैनिक गतिविधियों के नियंत्रण एवं सुचारू संचालन को लेकर 7 सदस्यीय कंट्रोल रूम कमिटी का गठन किया है। वही इस कमिटी के चेयरमैन बिहार कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय को बनाया गया है और निर्मल वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वही इनके अलावे अन्य 5 सदस्य के रूप में मीडिया पैनलिस्ट ज्ञान रंजन, मृणाल अनामय, रवि गोल्डेन, राज छविराज व विमलेश तिवारी को जगह दी गयी है। वही प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि इस कंट्रोल रूम के द्वारा जय भारत सत्याग्रह की दैनिक रिपोर्ट एआईसीसी भेजने के अलावे प्रदेश भर में दैनिक कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी भी रहेगी।


