February 21, 2026

बिहार में सभी 24 सीटों पर विधान परिषद का चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस, जानिए पूरा मामला

पटना। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद कांग्रेस के बीच दूरी बढ़ती हुई दिख रही है। बिहार कांग्रेस विधान परिषद के सभी 24 सीटों के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसमें 12 सीटों के लिए सशक्त उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जा रहा है। बिहार कांग्रेस को आशंका है के गठबंधन की सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल कांग्रेस पार्टी को सम्मानजनक सीट देने के मूड में नहीं है। इस बीच खबर है कि 28 जनवरी के बाद दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का भविष्य तय हो जाएगा।

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा है कि शनिवार को प्रभारी भक्त चरण दास के साथ दिल्ली में उसकी बैठक हुई थी। बैठक में 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों के पैनल पर चर्चा की गई। हालांकि, इस मामले में पार्टी हाई कमांड का फैसला अंतिम होगा और उसी के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इधर, बिहार कांग्रेस अभियान समिति के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि बिहार विधान परिषद चुनाव पार्टी मजबूती से लड़ना चाहती है। राजद ने 24 में से 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का एकतरफा निर्णय लिया है और मात्र चार सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दिया है।

इस बीच खबर है कांग्रेस पार्टी राजद से अपना गठबंधन बनाए रखना चाहती है। मध्यावधि चुनाव में कुशेश्वरस्थान और तारापुर की दोनों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी की हार से कांग्रेस पार्टी अभी उबरी नहीं है। ज्ञात हो कि बिहार विधानसभा के मध्यावधि चुनाव में राजद ने दोनों में से एक सीट भी कांग्रेस को नहीं दिया था। इस वजह से उनका गठबंधन डगमगाया हुआ है। हालांकि, मध्यावधि चुनाव में राजद की भी बुरी तरीके से हार हुई। चुनाव के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि कांग्रेस के साथ राजद का गठबंधन बरकरार है और आने वाले विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 7 से 8 सीट जाएगा।

You may have missed