भारत छोड़ो आंदोलन के 79वें वर्षगांठ पर कांग्रेस ने किया तिरंगा मार्च, लिया प्रतिज्ञा

पटना। भारत छोड़ो आंदोलन के 79वें वर्षगांठ पर बिहार कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विधानसभा स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को माल्यार्पण एवं सलामी दी गयी। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा कर रहे थे।
डॉ. झा ने इस मौके पर कहा कि देश के आजादी में अपनी प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों ने आजादी की लड़ाई को गति प्रदान की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानियों एवं आजादी की लड़ाई के अग्रणी नेताओं के आदर्शों पर सदैव चली है और आगे भी चलेगी। शहीद स्मारक पर मदन मोहन के नेतृत्व में माल्यार्पण के पश्चात सभी कांग्रेसजन को भारत की एकता और अखंडता को मजबूत रखने के लिए प्रतिज्ञा दिलाया। साथ ही विश्व शांति को लेकर और विघटनकारी तत्वों के खिलाफ लगातार काम करने का संकल्प लिया।
तिरंगा यात्रा में कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मो. शोएब, बिहार प्रभारी चन्द्र प्रकाश गौतम, सह प्रभारी अफरोज खान और दुर्गा दास शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन विपिन झा और अजय चौधरी ने किया।
अमर शहीद स्थल पर माल्यार्पण कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह धीरज, विधायक विजय शंकर दूबे, राजेश कुमार, प्रतिमा दास, पूर्व मंत्री अवधेश सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण, कुमार आशीष, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, सतीश कुमार, मनोज सिंह, अर्जुन मंडल, चन्द्र प्रकाश सिंह, प्रवक्ता आनन्द माधव, असित नाथ तिवारी, ज्ञान रंजन, स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, चुन्नू सिंह, आशुतोष शर्मा, सौरभ सिन्हा, राजेश कुमार सिंहा, शशि रंजन, आशुतोष शर्मा, रूमा सिंह, निरंजन कुमार सहित सैंकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
