February 23, 2026

BIHAR : बंग्लादेश मुक्ति के 50वें वर्षगांठ पर कांग्रेस स्मरणोत्सव कमिटी का गठन

  • जया मिश्र बनी बिहार स्मरणोत्सव कमिटी की प्रदेश संयोजक

पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने बंग्लादेश मुक्ति संग्राम के 50वें वर्षगांठ के मौके पर तत्काल प्रभाव से बिहार प्रदेश कांग्रेस स्मरणोत्सव कमिटी का गठन किया है।
26 सदस्यीय इस कमिटी के प्रदेश संयोजक के रूप में जया मिश्र का मनोनय हुआ। इसके अलावे लेफ्ट. कर्नल अक्षय कुमार यादव, आरिफ रजा, कैसर खान, अशोक गगन, रीता सिंह, परवेज अहमद, मयंक मुन्ना, अरविन्द चौधरी कमलेश कुमार सिंह, मुकेश दिनकर, रजनीश सिंह, सौरभ कुमार, श्रीमती शीला कुशवाहा, शाकिर अली, श्रीमती राखी राणा, अविनाश झा, कलाधर हिमांशु, रेणु सिंह, रमेश तिवारी, मृणाल अनामय, अविनाश कुमार, वरूण शर्मा, ललित कुमार, रंजीत यादव, सुनील सिंह शामिल हैं। इस आशय की नियुक्ति पत्र को जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि हमारे शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के हाथों को कमिटी के सदस्य मजबूती प्रदान करेंगे।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि इस कमिटी को मुख्य रूप से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दृढ़ संकल्प से पाकिस्तान के दो टुकड़े करके बंग्लादेश को आजाद मुल्क बनाया गया था, उसके स्थापना के 50वें वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस के मजबूत विदेश नीतियों को जन-जन में प्रचारित करने के लिए इस 26 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया है।

You may have missed