PATNA : प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने फूंका CM योगी का पुतला

पटना। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के द्वारा मृत किसानों के परिजनों से मिलने पर कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी की अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी के खिलाफ बिहार युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारी युवा और छात्र योगी सरकार मुर्दाबाद, किसानों को न्याय दो, प्रियंका गांधी को रिहा करो के नारे लगा रहे थे।
इस मौके पर श्री गुंजन पटेल ने कहा कि जहां योगी सरकार को नरसंहार में संलिप्त केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा को संरक्षण देने के बजाय गिरफ्तार करना चाहिए, वहीं मृत किसानों के परिजनों से मिल उनके आंसू पोंछने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर अपनी मानसिकता साफ कर दी है। उन्होंने अविलंब हत्यारे को गिरफ्तार करने और प्रियंका गांधी को रिहा करने की मांग की। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम, श्रीकृष्ण हरि, मुकुल यादव, अजिष्णु कुमार भारती, रौशन राज, दीपक कुमार, ब्रजेश यादव सहित दर्जनों की संख्या में युवा कांग्रेसजन उपस्थित थे।

You may have missed