अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ सीएम नीतीश ने देशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
पटना। बुधवार को पूरे विश्व के लोगों के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। तमाम देशों के लोग योग करते हुए अपनी तस्वीरों को साझा की। वहीं भारत के भी हर राज्य में नेताओं, सेलिब्रिटी से लेकर आमजन तक पूरे उत्साह के साथ योग दिवस को मनाया। तमाम जगहों पर अलग-अलग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। वहीं नेताओं और सेलिब्रिटी के द्वारा ट्विटर के जरिए देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ ही उन्हें हर दिन योग करने को प्रेरित किया। इसी क्रम में देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के साथ -साथ बिहार के मुख्यमंत्री ने भी देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। बिहार में सत्तारूढ़ नीतीश सरकार ने भी योग दिवस पर संदेश जारी किया। जदयू ने सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश की ओर से लिखा की आप सभी को अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं। योग अपनाकर हम स्वस्थ जीवन की रचना कर सकते हैं। योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने योग करते हुए अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया के जरिए लोगों के बीच साझा किया। उन्होंने अपनी फोटो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि योग पूरी दुनिया के लिए एक महान सौगात की तरह है। उन्होंने लिखा कि, “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई! योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है, और पूरे विश्व के लिए भारत की एक महान सौगात है। योग, शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करता है। योग, जीवन के प्रति एक समग्र दृष्टिकोण है। योग हमारे जीवन में बढ़ती चुनौतियों का सामना करने के लिए हम सभी को और अधिक सक्षम बनाता है। आज के दिन, मैं सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और इसकी परिवर्तनकारी शक्ति का अनुभव करने का आग्रह करती हूं। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, सभी देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आप सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। उन्होंने ने कहा कि योग से हम सब कुछ हासिल कर सकते हैं।


