September 17, 2025

दिल्ली में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन बेहाल, सड़कों पर हुआ भारी जलजमाव

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश से आम जीवन अस्त-व्यस्त है। बारिश के बाद कई जगहों सड़कें नदी बन गई है। बकरीद के मौके पर हो रही भारी बारिश की वजह से तमाम नमाजियों को परेशानी हो रही है। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में लगातार भारी बारिश से सड़कों पर जाम लगा हुआ है। कई जगहों पर सड़कें धंस गई हैं। आवागमन बाधित हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों से घर पर ही रहने की अपील की है। राजधानी दिल्ली के पालम, सफदरजंग, ओखला, बदरपुर, जनकपुरी, द्वारका, पश्चिम विहार, रोहिणी, अलीपुर, कंझावला, अशोक विहार, आईएसबीटी, आनंद विहार, आईटीओ, चाबड़ी बाजार, इंडिया गेट, मयूर विहार, नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में सुबह से ही भारी बारी बारिश हो रही है। हालांकि बारिश की वजह से गर्मी व उमस से काफी राहत मिली है। आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए बताया की दिल्ली में अभी बारिश का कहर जारी रहेगा। राजधानी में न्यूतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 36 सेल्सियस रहेगा। लंबे समय से गर्मी से परेशान राजधानी दिल्ली के लोगों को मुसलधार बारिश से काफी रहात मिली है। दिल्ली का तापमान 40 के पार पहुंच गया था। वहीं अब बारिश होने के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है। यहां पर न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 26 डिग्री सेल्सियस हो गई है। भारी बारिश से सड़कों पर पानी इकट्ठा होने और कहीं-कहीं रोड धसने से लगों को लंबे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर इतना अधिक पानी लग रहा कि मनो सड़क नहीं नदी बह रही हो। इस लिए सलाह दिया जा रहा है कि यदि बहुत जरूरी नहीं है तो घर पर ही रहैं। व्यर्थ में बाहर न निकलें।

You may have missed