पटना में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सास पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

पटना। जिले के बाढ़ में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें पत्नी, सास और साले पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान दयाचक निवासी सुजीत कुमार के तौर पर हुई है। मृतक के पिता रामचंद्र प्रसाद ने कहा का मेरे बेटे को उसकी पत्नी और ससुराल वाले टॉर्चर करते थे। बहुत परेशान था। ‘पत्नी, साला और सास बार-बार पैसों की डिमांड करते हैं। इससे थक चुका हूं। अब पैसा नहीं दे सकता। 30 नवंबर 2020 को वैशाली के जुड़वनपुर में नीतू कुमारी से शादी हुई थी। शादी के समय ट्यूशन पढ़ाकर घर चलाता था। घर में कमाने वाला अकेला हूं। फिलहाल एक किराना दुकान पर काम कर रहा था। जहां से 10 हजार रुपए महीने की आमदनी होती थी। सुजीत ने लेटर में आगे लिखा, ‘पत्नी मायके चली गई है। वहां भी उसे पैसे देता था। बार-बार पत्नी पैसों की डिमांड करती है। नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। सास और साला भी परेशान करते थे। 2 साल दिल्ली में भी रहकर काम किया था। इसके बाद भी उसकी डिमांड पूरी नहीं हो रही थी। मृतक के पिता रामचंद्र प्रसाद ने बताया कि मेरा बेटा बहुत परेशान था। ससुराल वाले उसे तंग करते थे। बार-बार पैसे मांगते थे। परेशान होकर कुछ दिन पहले वो घर छोड़कर चला गया था। मां के बुलाने पर वापस लौटा था। कल देर रात करीब 1 बजे के करीब कमरे में उसने फांसी लगा ली। वहीं, बाढ़ थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि परिजनों की ओर से आवेदन मिला है। बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। पत्नी से पुलिस पूछताछ करेगी।

You may have missed