February 13, 2026

पटना के मरीन ड्राइव पर तीन वाहनों में हुई टक्कर, 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी

पटना। बिहार में हर दिन रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। आए दिन सड़क हादसे में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। वहीं ताजा मामला पटना का है। जहां एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि एक साथ तीन गाड़ियां आपस में टक्करा गई हैं। वहीं इस घटना में 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। मामला पटनासिटी के मरीन ड्राइव का है। जहां एक साथ तीन वाहन, स्कूटी, मोटरसाइकिल और पिकप आपस मे टकरा गई। जिसमें करीब 6 लोगो को गम्भीर चोटे आई है। जिन्हें इलाज़ के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। इस घटना के बाद मौके पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। जिससे कारण काफी देर तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई है। वहीं पुलिस ने गाड़ियों का आवागमन फिर से शुरू कराया दिया है। मालूम हो कि सड़क हादसों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं ठंड में कोहरे के कारण भी सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है।

You may have missed