बिहार में मकर संक्रांति पर बना रहेगा ठंड साया, खिली धूप के बाद भी रहेगी कनकनी

बिहार। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से मौसम बदल चुका है। जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक सर्दी का सितम जारी है। झारखंड-बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई हैं। दिल्ली में गुरुवार सुबह कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी कम हुई। वही मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय घना या बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है। राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट हो रही है। आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में यहां घने कोहरे के साथ भीषण ठंड पड़ेगी।

कल से पटना में बढ़ेगी ठंड
गुरुवार की सुबह से पटना में बादल छाये रहने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हुई। दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप निकली। शाम में फिर से बूंदा-बांदी शुरू हुई, जिसके कारण ठंड बढ़ गई है। कल से ठंड बढ़ जाएगी। वही मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की संभावना है। इसके साथ साथ भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली में मुख्यत: आसमान साफ रहेगा और मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा।
मकर संक्रांति दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच घना कोहरा छाया
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा और सात बजे दृश्यता कम होकर 100 मीटर तक रह गयी। शहर में न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही बुधवार की जोरदार बारिश के बाद राजधानी पटना में गुरुवार की सुबह धूप खिली। यही हाल झारखंड क राजधानी रांची का भी है। मकर संक्रांति से ठीक पहले राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ चुकी है। कई इलाकों में गुरुवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से विजिबिलिटी में भी कमी आई है।
14 जनवरी तक यहां होगी बारिश
14 जनवरी तक बिहार समेत छत्तीसगढ़, झारखंड, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, विदर्भ, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में बिजली और ओले गिरने के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। वही अगर बात करे बिहार की तो यहाँ मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई इलाजों में आने वाले 2 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, कई जिलों में बूंदा बांदी के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने का अनुमान लगाया है। 17 जनवरी से कोहरा और धुंध के साथ आकाश साफ हो जायेगा।
बिहार में कनकनी बढ़ने की संभावना
बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को 13.9 एमएम बारिश हुई। वहीं बारिश होने से ठंड बढ़ गयी। सूबे में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रवेश करने व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बादलों का असर 14 जनवरी तक रह सकता है। 15 जनवरी से मौसम साफ रहेगा। इसके बाद कनकनी बढ़ने की संभावना है।