November 20, 2025

बिहार में ठंड ने दी दस्तक; 14 जिलों में गिरा तापमान, अगले सप्ताह से दिखाई देगा कोहरे का असर

पटना। बिहार में ठंड का मौसम अब असर दिखाने लगा है। गया, बेगूसराय, मोतिहारी समेत राज्य के 14 शहरों में सर्दी बढ़ गई है। 14 नवंबर से पारा और तेजी से गिरने के आसार हैं। हालांकि राजधानी पटना में अभी ठंड का असर कम है। गया राज्य का सबसे ठंडा शहर है। यहां रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। बताया जा रहा हैं की बिहार में 14 से 16 नवंबर के बीच कई जिलों में तापमान में गिरावट आएगी। सुबह और शाम घनी धुंध छाई रहेगी। जैसे-जैसे उत्तरी पछुआ हवाओं का प्रभाव बढ़ता जाएगा, ठंड भी बढ़ती जाएगी। बीते दो दिनों से कई जिलों में सुबह-सुबह हल्की धुंध देखी जा रही है। वही, अभी राज्य के 14 शहरों में ठंड का असर देखा जा रहा है। इनमें गया, औरंगाबाद, नवादा, बेगूसराय, मोतिहारी, शेखपुरी, खगड़िया, जमुई, सबौर, सीतामढ़ी, फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार है। यहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। गया में सबसे कम 14.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया हैं।

You may have missed