February 26, 2026

पहाड़ों पर बर्फबारी से पटना समेत पुरे प्रदेश में बढ़ी ठंड, अगले दो दिनों में गिरेगा पारा, बांका रहा सबसे ठंडा

पटना। उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से बिहार में ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं, पटना में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, दोपहर बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने आज किसी भी जिले में कोहरे का अलर्ट जारी नहीं किया है। राज्य में अगले 2 दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा। 18 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान बांका सबसे ठंडा जिला रहा। यहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे गर्म जिला सीवान रहा, जहां अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड को देखते हुए पटना के बाद गोपालगंज और मुंगेर में भी आठवीं क्लास तक के स्कूलों को 18 जनवरी तक बंद किया गया है। दिसंबर और जनवरी ज्यादा ठंड वाला महीना होता है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ठंड की गतिविधि चालू हुई, जो अब बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट इंडिया के पर्वतीय क्षेत्र पर लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे मैदानी इलाकों में भी बारिश हुई है। वहां से आ रही बर्फीली हवा की वजह से बिहार में ठंड बढ़ गई है।’ उन्होंने बताया, ‘बिहार में बारिश की कमी देखने को मिली है। जनवरी में अब तक 99% कम बारिश हुई है। आज के न्यूमेरिकल मॉडल के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 17.1 किलोमीटर ऊपर उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास बना है, जो दक्षिण हरियाणा और दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। जिसके कारण अगले दो दिनों तक बिहार में मौसम सामान्य बना रहेगा। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते राज्य में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही। पटना एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से 13 जोड़ी विमान देर से आए और गए।

You may have missed