राज्य में पछुआ पवन के प्रवाह से ठंड बढ़ी, सुबह-शाम गिरा तापमान

पटना। बिहार में पछुआ का प्रवाह में शुरू हो गया है। इसके साथ ही राज्य का मौसम शुष्क हो गया है। इस तरह की स्थिति आगे भी बने रहने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, आजकल सुबह एवं शाम के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। शाम को सूर्यास्त होते ही तापमान काफी तेजी से गिर रहा है और वातावरण में नमी बढ़ जा रही है, जिससे सिहरन महसूस हो रहा है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि शुक्रवार मोतिहारी राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वहां पर 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बांका में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं प्रदेश का न्यूनतम औसत तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तापमान में गिरावट का क्रम आगे भी जारी रहेगा। राजधानी पटना का मौसम भी आजकल काफी तेजी से बदल रहा है। शाम को पांच बजे के बाद तापमान में गिरावट शुरू हो जाती है, जो देर रात तक जारी रहता है। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 32.4 तो न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

You may have missed