October 28, 2025

पटना समेत राज्य के कई जिलों में अचानक गिरा तापमान, ठंड ने दी दस्तक

पटना। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान 19 जिलों के तापमान में 1-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस बांका का और सबसे अधिक तापमान सीतामढ़ी के पुपरी का 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अगले पांच-छह दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। गुरुवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किमी ऊपर तक बना हुआ है। बढ़ रही सर्दी को देखते हुए घरों में कंबल और गर्म चादरें निकल गईं हैं, बाहर निकलने से पहले लोग हल्के गर्म कपड़े का इस्तोमाल कर रहें हैं। स्कूलों में भी बच्चों को स्वेटर पहन के आने की हिदायत की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी भागों के तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। जिससे ठंड ज्यादा बढ़ने की संभावना है। बिहार में अगले 5-6 दिनों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूमतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा में आर्द्रता लगभग 21% रहेगी, जो 5 कीमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इस बीच बारिश की कोई संभावना नहीं है।

You may have missed