February 22, 2026

PATNA : CM नीतीश की अध्यक्षता में आज होगी CMG की बैठक; स्कूल-कॉलेज खोलने के साथ कई छुट पर होगा फैसला

पटना। कोरोना महामारी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में रविवार को आपदा प्रबंधन समूह (सीएमजी) की बैठक दोपहर में आयोजित की गयी है। बैठक में राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर राज्य में लगाये गये प्रतिबंधों में रियायत देने की समीक्षा की जायेगी। राज्य में कोरोना की संक्रमण दर घट रही है, जबकि रिकवरी रेट बढ़ रहा है। नये कोरोना संक्रमितों की संख्या में मामले में भी बिहार राष्ट्रीय स्तर पर 25 वें पायदान पर पहुंच गयी है। ऐसी स्थिति में यह उम्मीद जतायी जा रही है कि राज्य में रात्रिकालीन कर्फ्यू में छूट दी जा सकती है और राज्य के स्कूलों को खोलने पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है।

राज्य में सामाजिक दूरी और मास्क के प्रयोग में कोई छूट नहीं दी जायेगी। पार्क, जिम और अन्य संस्थाओं को लेकर भी घोषणा की जायेगी। पहले आपदा प्रबंधन समूह की बैठक शनिवार को होने वाली थी जिसे रविवार तक टाल दिया गया। वही बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा दोनों डिप्टी सीएम, शिक्षा मंत्री व अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के पहले जिलों के वरीय अधिकारियों से फीडबैक लेकर कोरोना की स्थिति का आकलन किया जा चुका है।

You may have missed