February 17, 2026

मुख्यमंत्री ने बिहार मौसम सेवा केंद्र का किया उद्घाटन, मौसम बिहार मोबाईल ऐप को भी जनता को किया समर्पित

पटना। शनिवार को सीएम मुख्यमंत्री कुमार बेली रोड स्थित सरदार पटेल भवन पहुंचे। जहां उन्होंने बिहार की जनता और किसानों की सहूलियत के लिए बिहार मौसम सेवा केंद्र और मौसम बिहार मोबाइल ऐप का उन्होंने उद्घाटन किया। जिससे अब आम जनता को मौसम से जुड़ी जानकारियां उनके फ़ोन पर उपलब्ध रहेगी। इस सेवा केंद्र के खुलने से बिहार में वज्रपात से होने वाली घटनाओं में कमी आने की बात कही जा रही है। मौसम सेवा केंद्र के खुलने से अब आम जान सीधे तौर पर मौसम विदों से जुड़ेंगे। किसान हो या आम लोग सेवा केंद्र के खुलने से वे अब उनसे मौसम से जुड़ी जानकारियां सीधे पूछ सकते हैं। मौसम बिहार मोबाइल ऐप के शुरू होने से अब लोगों को घर बैठे बिहार के किसी भी क्षेत्र के मौसम की जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी। इसके लिए उन्हें बस मौसम बिहार मोबाइल ऐप को अपने फ़ोन में इनस्टॉल करना होगा। इसके बाद वो कहीं से भी कहीं के मौसम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

सीएम नीतीश ने मौसम बिहार मोबाईल ऐप को भी जनता को किया समर्पित
इसके साथ ही इस एप्लिकेशन में जनता को 2 भाषा हिंदी और अंग्रेजी की सुविधा दी गयी है। जिसे भी अपने क्षेत्र के मौसम का हाल जानना हो या वो इस ऐप की मदद से मौसम का हाल जान सकते हैं। इसके साथ ही वो 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान भी जान सकते हैं। ऐप को अट्रैक्टिव दिखने के लिए इसके थीम पर भी काम किया गया है। ऐप जैसा मौसम दिखायेगा उसका बैकग्राउंड थीम भी उसी प्रकार का दिखेगा।

You may have missed