पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने नमन कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना। सोमवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पूरे हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायी गयी तथा उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। पटना के शास्त्रीनगर पार्क में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शास्त्रीनगर पार्क में स्थापित स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, श्रम संसाधन मंत्री सुरेन्द्र राम, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मो. इसराइल मंसूरी, विधायक शकील अहमद खान, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा आरती- पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

You may have missed