तेजस्वी को गद्दी सौंप आराम करे CM नीतीश : संतोष सुमन बोले- तानाशाह हो गए हैं मुख्यमंत्री, सिर्फ अपनी मन की करते है

पटना। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने CM नीतीश के महागठबंधन में शामिल होने के एक साल पूरे होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक साल के शासनकाल को जंगलराज बताया है। उन्होंने CM नीतीश पर तंज कसते हुए कहा वह दार्शनीक हो गए हैं। संतोष ने नीतीश को सलह दिया है कि वो तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना दें, ताकि लोग उनका भी शासन देख लें। संतोष सुमन ने आगे कहा नीतीश सरकार में मंत्री विभाग नहीं सचिव चला रहे हैं। वही इसका जीता जागता उदाहरण शिक्षा मंत्रालय में देखा जा रहा है। शिक्षा मंत्री खुद उस मंत्रालय में नहीं जा रहे हैं। कई ऐसे मंत्री हैं जो अपने ऑफिस में जाने से डर रहे हैं। यहीं उपलब्धि हैं नीतीश कुमार की। नीतीश कुमार ने यह दिखा दिया कि वह तानाशाह हैं। उन्होंने आगे कहा की तानाशाह बनकर सिर्फ अपने मन का करना और किसी की बात को नहीं सुनना, यह मानवता का इंडिकेटर नहीं है। बिहार जंगलराज पार्ट 2 की एंट्री हो गई है।
फिर मोदी ही बनेंगे पीएम
वही हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने विपक्ष का नाम ‘इंडिया’ रखने जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा की ‘इंडिया’ नाम रख लेने से कोई जीत नहीं जाएगा। हम अगर संतोष हैं तो ज़रूरी नहीं की संतोषी ही होंगे। इसलिए नाम रखने दीजिए। हर कमजोर आदमी को सहारा चाहिए। अंधेरे में एक दीया भी टिमटिमाता है तो वहां लोग दौड़ाने लगते हैं। भले ही आगे खाई हो। उन्होंने यह नाम इसलिए रखा है ताकि सहानुभूति मिल सके लोग उन्हें वोट दे। अगर आप काम करेंगे या आपका विकास का विजन रहेगा तब ही ना आपको वोट मिलेगा। उन्हें बताना होगा की नरेंद्र मोदी से वह कैसे आगे हैं। उन्होंने कहा की मेहनत और संघर्ष करने से वोट मिलता है। पहले वो ही लोग कहते थे कि भाजपा ने सभी संस्थाओं को अपने कब्जे में ले लिया है। राहुल गांधी को उसी न्यायालय से सम्मान मिला है। नरेंद्र मोदी के सामने कोई नहीं टिकने वाला है। पूरा देश उनके साथ है और आने वाले समय में फिर से वहीं प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके साथ ही लालू यादव चाहते हैं कि संयोजक नीतीश कुमार बने ताकि उनके बेटे को गद्दी मिल जाये।
मुझे अपने पार्टी को खत्म करने के लिए बोला गया
वही संतोष सुमन ने कहा कि महागठबंधन की तरफ से अपनी पार्टी को खत्म करने को कहा गया। लेकिन, मैंने कहा की मैं संतोष सुमन हूँ और मेरा एक अस्तित्व है। ये नाम और ये पार्टी हमारे पूर्वजों ने बनाई है, हमारी पार्टी का अस्तित्व मिटने के लिये नहीं बल्कि आगे बढ़ने के लिये है।

You may have missed