PATNA : पूर्व मंत्री हरिनारायण सिंह के निधन पर CM नीतीश कुमार ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री हरिनारायण सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। वे 1985 से 1990 तक जगदीशपुर (भोजपुर) से विधायक एवं 1995 से 2000 तक विधायक एवं मंत्री रहे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चीर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
