CM नीतीश बोले : दोनों सीटों पर NDA पूरी मजबूती से लड़ रही चुनाव, हमलोग कोई दावा नहीं करते
file photo
पटना। मंगलवार को वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज एवं सारण जिले के अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण के पश्चात पटना हवाई अड्डे पर बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों सीटों पर एनडीए पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। जनता को फैसला लेना है। हमलोग कोई दावा नहीं करते हैं। बाकी कौन क्या बोलता है, किस भाषा का प्रयोग करता है, आप सब जानते हैं।
महागठबंधन के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोगों के माध्यम से इस खबर के बारे में सुन रहे हैं। हर पार्टी अपने-अपने हिसाब से काम करती है। सजायाफ्ता जनप्रतिनिधियों को पेंशन दिए जाने के सवाल पर सीएम नीतश ने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि रहा है, उनको जो मदद मिलती है वो दी जाती है, आप सबको मालूम है।
विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव से संबंधित पूछे गए प्रश्न पर कहा कि दोनों सीटों पर एनडीए पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। इस पर जनता को फैसला लेना है। हमलोग कोई दावा नहीं करते हैं। बाकी कौन क्या बोलता है, किस भाषा का प्रयोग करता है, आप सब जानते हैं। आप सबको मालूम है दोनों सीट जदयू ने जीती थी। इन दोनों सीटों के उपचुनाव के लिए एनडीए ने एक साथ उम्मीदवारों का चयन किया, आज उनका नामांकन हो गया है। सबलोग आपस में मिलकर सहयोग कर रहे हैं। जनता मालिक है, वो फैसला करेगी। लालू प्रसाद के चुनाव प्रचार से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी अपनी इच्छा है, वो जो करें।


