February 21, 2026

पारस हॉस्पिटल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने डीएम का हाल-चाल जाना, स्वास्थ्य की भी ली जानकारी

पटना। राजधानी पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह से मिलने के लिए सोमवार को सीएम नीतीश कुमार अचानक पारस हॉस्पिटल पहुंच गए। सीएम नीतीश कुमार ने उनका हालचाल जाना। डॉक्टरों से बातचीत की। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन से डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह का ख्याल रखने की अपील की। दरअसल, डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह को डेंगू हो गया है। लगातार प्लेटलेट्स गिरने के कारण उनके पटना के एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। पिछले 4 दिन से वह हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इसी दौरान सीएम नीतीश कुमार को पटना डीएम के बीमार होने की सूचना मिली। इसके बाद फौरन वह उनसे मिलने पहुंच गए। डॉक्टर के अनुसार, पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के प्लेटलेट्स काफी गिर गए थे। उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत में काफी सुधार हुआ है। इसके बाद एफेरेसिस मशीन से प्लेटले्टस निकालकर उनके प्लेटलेट्स चढ़ाना पड़ा। हालांकि, उन्हें कमजोरी काफी अधिक लग रही है। हॉस्पिटल से जुड़े सूत्रों के अनुसार डॉ. चंद्रशेखर का प्लेटलेट्स काफी कम हो गई था। इस कारण एफेरेसिस मशीन से प्लेटलेट्स निकालकर उन्हें चढ़ाया गया। इसके बाद उनकी हालत में सुधार आया है। सोमवार को उनकी हालत पहले से बेहतर बताई गई है। इस बारे में जिला प्रशासन के अधिकारियों से आधिकारिक तौर पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी भी अधिकारी ने कुछ भी बताने से साफ मना कर दिया।

You may have missed