हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध व लोकप्रिय अभिनेता दिलीप कुमार का निधन फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर गहरा शोक व दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. दिलीप कुमार हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता थे जो भारतीय संसद के उच्च सदन राज्य सभा के सदस्य रह चुके थे।

उन्हें 1995 में भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, इसके अलावा दिलीप कुमार को 1998 में पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से भी सम्मानित किया गया था।

उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

About Post Author

You may have missed