October 28, 2025

पटना में सचिवालय का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम नीतीश, अफसरों को दिए निर्देश

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्टूबर महीने के आखिरी सोमवार को अचानक सचिवालय पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने विभागों का निरीक्षण कर अफसरों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार और मंगलवार को रुटीन के अनुसार सचिवालय जाते हैं। इससे पहले भी वह अचानक सचिवालय गए थे। सीएम के पहुंचने के दौरान अफसर मुस्तैद नजर आए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने रुटीन के अनुसार विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अफसरों को समय पर दफ्तर आने के लिए भी कहा। उन्होंने अफसरों से कहा कि आपको वक्त पर सचिवालय पहुंचना है। ये आपको जरूर करना है। अगर आप खुद ऐसा नहीं करेंगे तो आपके अधीनस्थ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को आप कैसे संदेश देंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान अलग-अलग विभागों का जायजा लिया। बता दें कि मुख्यमंत्री को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अफसर-मंत्री समय पर सचिवालय नहीं आते हैं। इसके बाद से ही सीएम ने नियमित निरीक्षण शुरू किया था। दो हफ्ते पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पैदल ही सचिवालय पहुंच गए थे। दरअसल, सचिवालय जाने के क्रम में बीपी मंडल गोलंबर से कर्पूरी सभागार के बीच सड़क किनारे पेड़ गिरा हुआ था।

You may have missed