December 8, 2025

CM नीतीश बोले, जदयू और भाजपा की मदद के रामविलास राज्यसभा गए, कोई कुछ भी बोलता रहता है

पटना। काफी जद्दोजहद के बाद एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया। पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की। इस दौरान जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने चिराग पर तंज कसते हुए कहा कि बगैर जदयू और भाजपा की मदद के रामविलास राज्यसभा में गए। हमलोगों ने ही तो उन्हें राज्यसभा भेजा। मगर आज लोग ना जाने क्या कह रहे हैं। वे जल्द स्वस्थ हो जाएं, यही कामना है। मीडिया के एक सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि रामविलास पासवान जी से हमारे पुराने संबंध हैं। पता नहीं किसी के मन में क्या है। कोई कुछ भी बोलता रहता है। मुझे इससे कोई मतलब नहीं है। जदयू और भाजपा मिलकर चुनाव लड़ेंगे और मिलकर सरकार बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्याय के साथ विकास राजग सरकार का सर्वोपरि लक्ष्य है। सीएम नीतीश ने एक बार फिर राजद के 15 वर्षों के शासन के दौरान हुए नरसंहार की याद दिलाई। साथ ही कहा कि उस समय शिक्षकों को कितने महीने पर वेतन मिलता था। सड़कों और बिजली का क्या हाल था। बिहार के कामगारों को प्रवासी कहने पर आपत्ति जताई। कोरोना काल में राजग सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा बिहार में प्रति दस लाख आबादी पर देश के औसत से तीन हजार ज्यादा जांच किए गए।
बता दें 243 सीटों पर होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू के पाले में 122 सीटें आयी है, इसमें जदयू अपने कोटे से महागठबंधन से एनडीए में आए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को 7 सीटें देंगी, इस तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू 115 सीटों पर चुनाव में दमखम के साथ उतरेगी। वहीं भाजपा के पाले में 121 सीटें आयी है, इसमें भाजपा अपने कोटे से महागठबंधन से कुछ दिन पहले अलग होकर एनडीए का हिस्सा बने मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी को सीटें देंगी।

You may have missed