PATNA : नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मी की मौत, परिजनों ने सुपरवाइजर पर लगाया हत्या का आरोप

पटना। राजधानी पटना में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नगर निगम में कार्यरत दैनिक कर्मी की संदेहास्पद स्थिति में मौत की खबर सामने आई। वही इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही मृतक व्यक्ति की पहचान नगर निगम कर्मी संजय डांगर के रूप में हुई है। वहीं, परिजनों ने शव को सड़क पर रख घंटो हंगामा किया है। वही मृतक के परिजनों का आरोप है कि नगर निगम के सुपरवाइजर मनोज यादव एक महीने से मृतक को परेशान किया करता था। मिली जानकरी के अनुसार, मृतक नगर निगम कर्मी संजय डांगर को सुपरवाइजर मनोज काम से हटाने का भय दिखा उससे रुपये ऐंठता था। वहीं, उसके वेतन में कटौती कर उसे सुपरवाइजर मानसिक प्रताड़ित किया करता था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक निगम दैनिक कर्मी को अपने जान का ख़तरा सुपरवाइजर से बना था। जिसकी जानकारी मृतक ने अपने परिवार को पहले दी थी। वहीं रविवार की रात घर से काम पर निकला कर्मी जब सुबह तक घर वापस नहीं आया तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू किया। वहीं, गर्दनीबाग़ स्थित पार्क के नजदीक उसके शव को लावारिश हालत में मिलने की बात थाने से मिली। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसके बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया है। शव के सौंपे जाने के बाद परिजनों ने शव को कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मौर्यालोक परिसर निगम मुख्यालय के पास रख घंटो बबाल काट। साथ ही दोषी सुपरवाइजर पर करवाई करने की मांग की है।

About Post Author

You may have missed