RJD और BJP समर्थकों में हिंसक झड़प; अपने कैंडीडेट को वोट देने का दबाव बना रहे थे कार्यकर्ता, चार घायल 

गोपालगंज। गोपालगंज में मतदान खत्म होने के बाद RJD और BJP समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। उचकागांव थाने के कवहीं गांव में हुई इस घटना में दोनों पक्ष से 4 लोग जख्मी हो गये। वही दोनों पक्षों के घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही इस घटना के बाद इलाके में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्ष के घायलों से FIR के लिए लिखित शिकायत मांगी है। वही हथुआ SDPO नरेश कुमार ने कहा कि पुलिस को मामला संज्ञान में है। मारपीट के मामले में कार्रवाई की जा रही है। वही इस घटना में एक पक्ष के घायल राम शंकर यादव का आरोप है की गुरुवार के दिन मतदान था। वह अपने मताधिकार का प्रयोग करने जब घर से निकला तो रामनाथ सोनी समेत 4 लोग उसके पास पहुंच गये और BJP को वोट देने का दबाव बनाने लगे। वही राम शंकर यादव ने जब इसका विरोध किया तो गाली-गलौज की गयी। वही इसके बाद चारों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने जान बचाकर भागने की कोशिश की लेकिन पीछा कर आरोपित उसके घर तक पहुंच गये। वही पीड़ित का आरोप है कि बेरहमी से पिटाई करने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया। मतदान का समय खत्म होने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। जिससे वह अपने वोट से वंचित रह गया। वही इस घटना के बाद परिजनों ने उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

 

 

About Post Author

You may have missed