February 14, 2026

सदन में जदयू सांसद गिरधारी द्वारा दिए वक्तव्य पर चिरगा ने ली चुटकी, बोले- मुख्यमंत्री जी आपके नेता आप ही के तरह है

पटना। लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सांसद गिरधारी यादव द्वारा महुआ मोइत्रा की बर्खास्तगी के मामले पर संसद में दिए गए वक्तव्य के संदर्भ को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। जिसमें सांसद गिरिधर यादव द्वारा अपने आईडी पासवर्ड को अपने पीए द्वारा संचालित करने की बात को स्वीकार किया गया है। वही चिराग ने ट्वीट में लिखा है कि सांसद गिरधारी यादव जी ने महुआ मोइत्रा की बर्खास्तगी के मामले पर सदन के पटल पर कहा कि 3 बार से सांसद रहा हूं, लेकिन आज तक कभी सदन में पूछे गए किसी भी सवाल को खुद नहीं तैयार किया मेरा पीए करता है। उन्होंने आगे कहा की मेरा स्टाफ करता है, पोर्टल खोलना आता ही नहीं है व कंप्यूटर चलाना नहीं आता है आईडी पासवर्ड सब मेरे पीए के पास है। मुख्यमंत्री जी आपके सांसद भी आपके ही तरह गजब हैंI उक्त आशय की जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने दी।

You may have missed