लोकसभा सदन में चिराग का दावा : बिहार में 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगी NDA, मोदी फिर बनेगे PM

पटना। इंडिया द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का आज तीसरा दिन है। वही तीसरे दिन लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। चिराग ने लोकसभा में हुंकार भरते हुए कहा कि ये अनोखा अविश्वास प्रस्ताव है, जिसमें विपक्ष के ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रति विश्वास बढ़ाना है। पिछले 3 दिन से बहस चल रही है। सिर्फ दोषारोपण ही किया गया है। किसी ने भी यहां पर समाधान देने का प्रयास नहीं किया। चिराग ने ये भी कहा कि 90 के दशक में भी ऐसी ही परिस्थितियां थीं। उस वक्त की सरकार ने क्या किया। ये लोग गए थे मणिपुर। यही लोग बिहार भी गए थे, बिहार में दरभंगा, अरवल और मुजफ्फरपुर क्यों नहीं गए। उन्होंने आगे कहा की दलित महिला के साथ दुष्कर्म करके मुजफ्फरपुर में 2 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया गया। वहां, क्यों नहीं गए विपक्ष के लोग। इन मामलों पर पूरे सदन को एकजुट होना होगा। सदन में चिराग ने हुंकार भरते हुए कहा कि आपको बंगाल, बिहार, राजस्थान और कर्नाटक पर चर्चा करनी होगी। यही कारण है कि देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी पर बढ़ता जा रहा है। 2014 से बड़ा जनादेश 2019 में उससे बड़ा जनादेश हमें मिला। 2024 में इससे बड़ा जनादेश लेकर आऊंगा। बिहार से 40 सीटें NDA जीतकर आएगी। चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश जी को वैसे भी बिहार की जनता नकार चुकी है। 2020 के परिणाम दिखाते हैं, तीसरे नंबर की पार्टी बन गए, आधे से ज्यादा उनके प्रत्याशी चुनाव हार गए। जिनको बिहार की जनता ने रिजेक्ट कर दिया, देश की जनता उनको कैसे अपनाएगी, ये बहुत बड़ा सपना दिन में देख रहे हैं।

You may have missed