PATNA : भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन से चिराग पासवान ने की मुलाकात, क्रिकेट के क्षेत्र में निरंतर बेहतर करने की दी शुभकामनाएं

पटना। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन से मुलाकात की है। बता दे की चिराग पासवान खुद भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य व पटना के रहने वाले खिलाड़ी ईशान किशन से मिलने उनके घर पहुंचे। काफी देर दोनों के बीच बातें हुईं और चिराग ने ईशान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बता दे की हाल ही में ईशान किशन ने वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। वही उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। वही शॉल प्रदान कर उन्होंने ईशान किशन का सम्मान किया। उनके प्रदर्शन पर कई लोगों ने बधाई दी। अब उसी क्रम में चिराग पासवान ने ईशान से मुलाकात की और उन्हें क्रिकेट के क्षेत्र में निरंतर बेहतर करने की शुभकामनाएं दी। दोनों के बीच हुई इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट के रूप में माना जा रहा है। काफी देर दोनों के बीच बातें हुईं। वही कई क्रिकेट को लेकर चर्चा हुई।

चिराग ने ईशान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बताते चले कि ईशान किशन ने 10 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने 210 रन की विस्फोटक पारी खेली। वे सबसे कम्र में ऐसा करने वाले खिलाड़ी बने और सबसे कम गेंदों में यह कारनामा किया। उनकी इस आक्रमक पारी के बाद देश भर से उन्हें बधाई। बिहार के CM नीतीश कुमार और डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने भी उन्हें बधाई दी थी। इसी क्रम में अब चिराग पासवान ने ईशान से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। ईशान किशन बिहार के नवादा के रहने वाले हैं। उनका परिवार पटना में रहता है। बताते चलें कि ईशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। उनके पिता प्रणव कुमार पांडेय पेशे से एक बिल्डर हैं। ईशान का बिहार के औरंगाबाद जिले से भी गहरा नाता रहा है। ईशान का पैतृक निवास औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल अंतर्गत गोरडीहा गांव में है। हालांकि ईशान की दादी सावित्री सिन्हा नवादा में सिविल सर्जन थीं। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने नवादा में ही अपना आशियाना बना लिया। वैसे ईशान के माता-पिता पटना में ही रहते हैं। ईशान का घर पटना के बेली रोड स्थित आशियाना में है।

About Post Author

You may have missed