19 को मुंगेर में नभ संकल्प महासभा को संबोधित करेंगे चिराग पासवान, लाखों की संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल: राजेश भट्ट

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 19 जुलाई को मुंगेर के पोलो ग्राउंड में आहूत विशाल नव संकल्प महासभा आयोजित है । इस कार्यक्रम को लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। नव संकल्प महासभा में लाखों की संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट ने प्रेस को बताया कि इससे पूर्व नव संकल्प महासभा आरा और छपरा में आयोजित की गई उसके बाद मुंगेर स्थित पोलो ग्राउंड की ऐतिहासिक भूमि से लोजपा विकसित बिहार का संकल्प दिलाएगा। इस जनसभा में विकसित बिहार एक नया बिहार के संकल्प के साथ लाखों की संख्या में मुंगेर समेत लखीसराय जमुई शेखपुरा भागलपुर बांका बेगूसराय और खगड़िया जिले के कार्यकर्ता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी बरीय नेता अपने अपने समर्थकों के साथ शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी सांसद बिहार से जुड़े सभी राष्ट्रीय नेता पार्टी के बरीय पदाधिकारी शामिल होंगे। इस नव संकल्प महासभा को लेकर मुंगेर जिले के तमाम कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। डॉ भट्ट ने बताया कि नव संकल्प महासभा पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नई जोश एक नया ऊर्जा भरेगा। इस कार्यक्रम की मुकम्मल तैयारी पूरी कर ली गई है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मुंगेर शहर को बैनर और पोस्टरों से पाटा गया है। अपने नेता के स्वागत में जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं। मुंगेर पहुंचने पर नेता के स्वागत में फूलों की बारिश की व्यवस्था की गई है। डॉ भट्ट ने कहा कि यह नव संकल्प महासभा पार्टी को नई गति और कार्यकर्ताओं में नया ऊर्जा का संदेश भरेगा। पार्टी का विजन बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट जो विकसित बिहार के विकास का रोड मैप है उसे धरातल पर उतारने का पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में सभी कार्यकर्ता संकल्प लेंगे।
