चिराग पासवान ने कहा सत्य परेशान हो सकता है,पराजित नहीं- 12 जनपथ में मिठाइयां बंटी,वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा

पटना नई दिल्ली चुनाव आयोग के द्वारा अंतरिम निर्णय करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) एवं चुनाव चिन्ह हेलीकॉप्टर आवंटित किया गया। चुनाव आयोग के निर्णय के बाद 12 जनपथ स्थित लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आवास पर लोजपा रामविलास के बड़े नेताओं का जमावड़ा हुआ तथा मिठाई बांटकर चुनाव आयोग के निर्णय का स्वागत किया गया।लोजपा के बिहार प्रदेश के संगठन मंत्री सह संसदीय बोर्ड के सदस्य संजय सिंह ने भी इस मौके पर दिल्ली स्थित 12 जनपथ आवास पर जाकर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर बधाई दिया।वहीं संजय सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग का यह निर्णय दर्शाता है कि हमारे संस्थापक पद्मविभूषण स्व-राम विलास पासवान का आशीर्वाद हमारे साथ अधिकृत रूप से भी है। एक षड़यंत्र के तहत लोक जनशक्ति पार्टी को खंडित व चिराग पासवान को कमजोर करने का प्रयास किया गया।जिसमें केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस व बिहार सरकार के शीर्ष नेतृत्व भी शामिल था।नये नाम व चुनाव चिन्ह के मिलने से लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के लाखों कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, पार्टी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दिया, बधाई स्वीकार करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी ने कहा सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही। ये जीत पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं की जीत है, यह जीत पद्मविभूषण स्व- राम विलास पासवान जी के नीति, सिद्धांत और, विचारों की है। मैं धन्यवाद देता हूँ चुनाव आयोग को जो पार्टी के नाम के साथ हमारे पार्टी के संस्थापक का भी नाम अधिकृत रूप से जुड़ा।
उक्त मौके पे लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, डॉ शाहनवाज अहमद कैफी, प्रवक्ता अशरफ अंसारी, युवा लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रणव कुमार ,कृष्ण कुमार कल्लू एवं सुरेंद्र विवेक और इन्दु कश्यप के साथ ही अन्य लोग भी मौजूद थे ।

You may have missed