February 20, 2026

नालंदा जहरीली शराबकांड : चिराग पासवान ने बिहारशरीफ पहुंचकर मृतकों के आश्रितों से की मुलाकात, बोले- CM नीतीश से एक शराब कानून भी नहीं संभल रहा

बिहारशरीफ। बिहार में बीते 15 जनवरी को हुए सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के छोटी पहाड़ी इलाके में जहरीली शराबकांड में मरने वालों का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार को मरने वालों का आंकड़ा 13 तक पहुंच गया। हालांकि, इस जहरीली शराबकांड के बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी गूंज सुनाई देने लगी है। सोमवार को अगले सुबह लोकसभा सांसद चिराग पासवान दल बल के साथ बिहारशरीफ पहुंचे। जहां उन्होंने जहरीली शराबकांड में मृतकों के आश्रितों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दिया। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए सांसद चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक शराब कानून भी नहीं संभल रहा है। अब तो उन्हीं के गृह क्षेत्र नालंदा में जहरीली शराबकांड हो गई है। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है।

इसके बाद भी बावजूद नीतीश कुमार के गहरी नींद नहीं खुल रही है। लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) इस जहरीली शराबकांड को लेकर लिखित रूप में राज्यपाल से मांग करेंगे कि बिहार में जल्द राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। क्योंकि अब उचित समय आ गया है कि बिहार में राष्ट्रपति शासन जल्द से जल्द लागू किया जाए जो कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। जिस तरह से जहरीली शराबकांड का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। आखिरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कितने मौत होने का इंतजार में रुके हुए हैं।

 

You may have missed